
दिल्लीः गठबंधन दिलाएगा AAP-कांग्रेस को सीट या बीजेपी फिर करेगी 'क्लीन स्वीप'?
AajTak
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 2019 में बीजेपी को जीत मिली थी. दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली. एक हजार 483 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला यह शहर जनसंख्या के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है. यूपी, बिहार और हरियाणा समेत दूसरे राज्यों के लोगों की भी अच्छी खासी आबादी इस केंद्र शासित प्रदेश में रहती है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है. दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं- चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली, दिल्ली पूर्व, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली.
दिल्ली में क्या है गठबंधनों का गणित
दिल्ली में इस बार दो गठबंधनों के बीच आमने-सामने का मुकाबला है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी के सामने इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की चुनौती है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली में साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं.
किस सीट पर कौन उम्मीदवार
चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल और विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं. उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद बीजेपी के मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस के कन्हैया कुमार की चुनौती है. पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के सामने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार की चुनौती है.
नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया है. पश्चिमी दिल्ली सीट से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी ने कमलजीत सेहरावत को उम्मीदवार बनाया है. दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी के सामने आम आदमी पार्टी के सही राम पहलवान की चुनौती है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










