
दिल्लीः कोचिंग सेंटर का मालिक बिना परमिशन चला रहा था लाइब्रेरी, FIR में खुलासा
AajTak
FIR में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सड़क पर जल निकासी व्यवस्था उचित नहीं थी, इसके कारण सड़क पर जल जमाव हुआ और बाद में पानी बेसमेंट में घुस गया. कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता ने स्वीकार किया है कि बेसमेंट में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई. अभिषेक गुप्ता से पुलिस ने बेसमेंट में लाइब्रेरी की परमिशन के डॉक्यूमेंट मांगे, जो कि अभिषेक के पास नहीं थे.
राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस (Rau's IAS) कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार शाम को बारिश के बाद पानी भरने से दर्दनाक हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इस केस में पुलिस ने हादसे की जांच के लिए FIR दर्ज की है और कई टीमें गठित की हैं. पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.
FIR में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सड़क पर जल निकासी व्यवस्था उचित नहीं थी, इसके कारण सड़क पर जल जमाव हुआ और बाद में पानी बेसमेंट में घुस गया. कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता ने स्वीकार किया है कि बेसमेंट में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई. अभिषेक गुप्ता से पुलिस ने बेसमेंट में लाइब्रेरी की परमिशन के डॉक्यूमेंट मांगे, जो कि अभिषेक के पास नहीं थे. अभिषेक ने कबूल किया कि बेसमेंट में ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं थी.
एफआईआर के अनुसार जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ तो स्लिट बेसमेंट में 3 फीट पानी था, छात्र नीचे बेसमेंट में फंस गए थे, जहां लाइब्रेरी चल रही थी. एनडीआरएफ की टीम शवों को निकालने के लिए बेसमेंट (लाइब्रेरी) में गई, जबकि DFS ने पानी बाहर निकालने में मदद की.
पीटीआई के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरी घटना की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, हमने दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस से बिल्डिंग और बेसमेंट की रिपोर्ट मांगी है, जिसका इस्तेमाल लाइब्रेरी के तौर पर किया जा रहा था, इसका उल्लेख 'स्टोर रूम' के तौर पर किया गया था. उन्होंने कहा कि बेसमेंट जमीन से आठ फीट नीचे था और शनिवार शाम को जब भारी बारिश के बाद बाढ़ आई, तो उसमें 18 से अधिक छात्र मौजूद थे.
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार बेसमेंट का गेट बंद था, लेकिन बारिश के पानी के प्रेशर के कारण यह डैमेज हो गया और पानी अंदर घुस गया. अधिकारी ने कहा कि हम घटना का पता लगाने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद हम उन लोगों की पहचान करेंगे जो घटना के समय संस्थान के करीब खड़े थे और उनके बयान दर्ज करेंगे.
पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा कि हमने राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 106 (1) (गैर इरादतन हत्या के दायरे में न आने वाली किसी लापरवाही या जल्दबाजी में की गई किसी कार्रवाई से किसी व्यक्ति की मौत), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 290 (इमारतों को गिराने, मरम्मत करने या निर्माण करने के संबंध में लापरवाही) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 35 के तहत FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि अब तक दो लोगों को कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और समन्वयक देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







