
दिल्लीः आज़ाद मार्केट में भीषण आग से 5 दुकानें राख, 20 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं
AajTak
दिल्ली के आजाद मार्केट में कई दुकानों में आग की सूचना है. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 20 पहुंच गई हैं. घटनास्थल से लोगों को निकाला जा रहा है.
दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली के आजाद मार्केट की 4-5 दुकानों में आग लग गई है. आग से अफरातफरी मच गई. ये घटना सुबह 4.41 बजे की बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई. लिहाजा मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं. आगजनी में 3 लोग घायल हो गए हैं. तीनों को आननफानन में हॉस्पिटल भेज दिया गया है. हालांकि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक LPG सिलेंडर में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है.
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के गोकुलपुरी में भी आग लगी थी. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना पर पीएम मोदी और सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जताया था. वहीं पुलिस ने बताया था देर रात हमें गोकुलपुरी में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी. हमने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम के साथ कॉर्डिनेट किया. मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया गया. साथ ही बताया कि मौके पर 7 जली हुई लाशें मिली थीं.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







