
दिलबर, दिलबर... बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पीछे खड़ा शख्स करने लगा ऐसी हरकत! VIDEO
AajTak
Girl Dance On Dilbar Song: टॉप और जींस पहने एक लड़की ने बीच सड़क धमाकेदार डांस किया. वह दिलबर-दिलबर गाने पर नाच रही थी. मगर उसके पीछे खड़े एक शख्स ने ऐसी हरकत कर दी कि लोगों का ध्यान उसकी ओर चला गया. यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी वे आपको हंसाते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की भरे बाजार में डांस करते दिखाई दे रही है. इस लड़की के पीछे एक शख्स अजीबोगरीब तरीके से नाच रहा है. जिस किसी ने भी यह वीडियो देखा, उसकी हंसी छूट गई.
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में जींस, टॉप पहने एक लड़की भीड़-भाड़ वाले बाजार में डांस करती दिख रही है. लेकिन वीडियो देखते वक्त आपका ध्यान उस शख्स पर जाएगा जो अजीबोगरीब तरीके से लड़की के पीछे नाच रहा है.
वो शख्स लड़की के डांस मूव्स की नकल करने की कोशिश कर रहा है. जबकि, लड़की इस बात से बेखबर है. शख्स अपनी ही धुन में नाच रहा है. आसपास खड़े लोग उसे देखकर हंस रहे हैं. बैकग्राउंड में 'दिलबर, दिलबर...' सॉन्ग बज रहा है.
अच्छा है आजकल रोड साइड लोगों को कंपनी मिल जाती है pic.twitter.com/PoLcw8U5Vs
इस वीडियो को ट्विटर पर @Chilled_Yogi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अबतक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'अच्छा है आजकल रोड साइड लोगों को कंपनी मिल जाती है.'
Hahha. I would have died of laughing if I was there in real.. 🤣🤣🤣

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










