
दिलकश अंदाज, लेकिन फ्लॉप रहा करियर, क्या सोनिया राठी को जॉन अब्राहम की फिल्म से मिलेगी पहचान?
AajTak
फिल्म तारा वर्सेस बिलाल को बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में सोनिया राठी लीड रोल में नजर आएंगी. वे फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. फिल्म में सोनिया राठी के अलावा हर्षवर्धन राणे भी लीड रोल में दिखेंगे.
दिलकश अंदाज और ग्लैमरस अवतार...कुछ ऐसी ही हैं फिल्म तारा वर्सेस बिलाल की एक्ट्रेस सोनिया राठी. फिल्म तारा वर्सेस बिलाल को बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में सोनिया राठी लीड रोल में नजर आएंगी. वे फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं.
सोनिया के करियर को मिलेगी उड़ान?
सोनिया राठी जॉन अब्राहम की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर को एक नई उड़ान देने को तैयार हैं. इन दिनों सोनिया की काफी चर्चा भी हो रही है. तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सोनिया राठी.
सोनिया राठी सबसे पहले वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में नजर आई थीं. इस सीरीज में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला संग काम किया था. सोनिया इस सीरीज में रूमी देसाई के किरदार मे दिखी थीं. सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला संग सोनिया की सिजलिंग केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था.
सोनिया को अब तक नहीं मिली पहचान
सोनिया एक एक्ट्रेस होने के साथ प्रोडक्शन डिजाइनर भी हैं. सोनिया डांस भी शानदार करती हैं. सोनिया ने कई वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया है. हालांकि एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसकी हर एक्ट्रेस को चाहत होती है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










