
'दिख रही है AAP की बैचेनी', MCD चुनाव में 'फिक्सिंग' के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
AajTak
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने बीजेपी के साथ फिक्सिंग कर ली है. अब कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दोनों दलों को एक ही जैसा बताया है. पार्टी ने मेयर चुनाव तुरंत कराने की मांग भी की है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने AAP से सवाल किया है कि आम आदमी पार्टी की बेचैनी साफ दिख रही है.
दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव वक्त के साथ और रोचक होता जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने बीजेपी के साथ फिक्सिंग कर ली है. अब कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दोनों दलों को एक ही जैसा बताया है. पार्टी ने मेयर चुनाव तुरंत कराने की मांग भी की है.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने AAP से सवाल किया है कि आम आदमी पार्टी की बेचैनी साफ दिख रही है. उन्होंने आगे कहा है कि कांग्रेस पर आरोप लगाने की जगह आम आदमी पार्टी को मेयर चुनाव जीतने पर ध्यान देना चाहिए और दिल्ली की जनता के काम को पूरा करना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी जवाब दे कि पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी क्यों मेयर नहीं बना रही है? पार्टी क्यों काम नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी चुनाव में भाग नहीं लेगी और किसी भी सूरत में आम आदमी पार्टी और भाजपा को समर्थन नहीं देगी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में बैठने का फैसला लिया. पार्षदों ने भी चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने का निर्णय लिया है. अनिल चौधरी ने दोहराया कि चाहे बीजेपी जीते या आम आदमी पार्टी दोनों एक ही दल की तरह काम करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में कांग्रेस सदस्यों का कोई महत्व नहीं है. पहले ही चुनाव होने के बाद काफी देर हो चुकी है. जनता परेशान है. काम नहीं हो रहे हैं. पार्षद जीतकर अपने घर में बैठे हैं, जो स्थिति उत्पन्न हुई है. इसके लिए सीधे आम आदमी पार्टी और भाजपा जिम्मेदार है.
आप ने लगाया था डील का आरोप आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि हज कमेटी में कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश को चेयरमैन बनाने के लिए शामिल किया गया है. आगे कहा गया कि ये इसलिए किया गया है कि कांग्रेस के पार्षद महापौर चुनाव में सदन में वोट ना करें. इस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







