
दारोगा पर लगा विधवा महिला के रेप का आरोप, SP के पास पहुंची पीड़िता; लगाई गुहार
AajTak
Uttarakhand News: रुद्रपुर कोतवाली में तैनात दारोगा पर विधवा महिला ने शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. अब महिला ने एसएसपी को लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. अब इस मामले की जांच सीओ सिटी रुद्रपुर को जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं.
जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तब क्या? ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया है. जहां एक दारोगा ने एक दलित विधवा महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला है. मामला उस वक्त प्रकाश में आया जिस वक्त विधवा महिला एसपी सिटी के पास शिकायत दर्ज करने पहुंची. रुद्रपुर कोतवाली में तैनात दारोगा पर विधवा महिला ने शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. अब महिला ने एसएसपी को लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सीओ सिटी रुद्रपुर को जांच करने के निर्देश दे दिए हैं.
रुद्रपुर कोतवाली इलाके की रहने वाली महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात करते हुए लिखित शिकायत दी. बताया कि वो अनुसूचित जाति की महिला है, और उसके पति फौज में थे. जिनकी हार्ट अटैक के कारण 2005 में मृत्यु हो गई. महिला के 3 बच्चे भी हैं.
इसी बीच, महिला का संपर्क पुलिस में तैनात दारोगा हरवीर सिंह से हुआ. दरअसल, महिला के घर के सामने उत्तराखंड पुलिस में तैनात दारोगा हरवीर सिंह का मकान है.
महिला की शिकायत के मुताबिक, ''साल 2020 में हरवीर सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी का तलाक हो गया है. तमाम तरह की बातें बनाकर मुझे अपने झांसे में ले लिया और साथ ही पूरे परिवार का पालन पोषण करने का आश्वासन दिया. दारोगा और महिला लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे. जब महिला ने पत्नी का दर्जा मांगा गया तो दारोगा अपने वादे से पलट गया और नए नए तरीके से शोषण करने लगा''.
आरोप है कि 26 जून 2023 को हरवीर सिंह ने अपने मकान में रहने वाले किराएदार समेत उसके बच्चों के साथ मारपीट की. जिसकी सूचना 112 पर दी गई. सूचना पर सिपाही मौके पर पहुंचे और पीड़ित किराएदार के बेटों को कोतवाली ले गए.
इस दौरान कोतवाली में नाइट ड्यूटी में तैनात दरोगा विपुल जोशी ने पूरी रात उनको पीटा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि दारोगा पर कार्रवाई न कराने की बात को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और किसी भी पुलिस के अधिकारी से शिकायत न करने की धमकी भी दी जा रही है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






