
दारोगा ने चालान काटा तो भड़का लाइनमैन, थाने समेत 12 सरकारी आवासों की काट दी बिजली
AajTak
बिजली विभाग आम उपभोक्ताओं को लेकर सख्त रहता है, थोड़ी गलती पर भी आम उपभोक्ताओं को भारी जुर्माना के साथ मुकदमा झेलना पड़ता है, लेकिन कुंवरगांव थाने के कार्यालय के नाम से महज दो किलो वाट का कनेक्शन है जबकि सरकारी आवासों को अवैध तरीके से बिजली आपूर्ति दी जा रही है.
पुलिस और दूसरे विभागों के कर्मचारियों के बीच विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन जो बदायूं में हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था. यह विवाद पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है.
बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी बाइक से सप्लाई ठीक करने जा रहे थे. हेलमेट न लगे होने की वजह से पुलिस ने लाइनमैन को रास्ते में रोक कर उससे गाड़ी के कागजात मांगे. कागजात अधूरे होने पर पुलिस ने लाइनमैन का चालान काट दिया.
बाइक का चालान होते ही लाइनमैन नाराज हो गया और अपने कर्मचारियों के साथ सीधे थाने पहुंच गया. चालान का बदला लेने के लिए लाइनमैन ने थाने का बिजली कनेक्शन काट दिया, जिससे थाने में अंधेरा हो गया.
इसके अलावा अन्य 12 सरकारी आवासों का भी कनेक्शन काट दिया जो कि अवैध रूप से चल रहा था. हालांकि इसके बाद इंस्पेक्टर और एसडीओ के बीच बातचीत हुई जिसके बाद बिजली बहाल हो गयी.
दरअसल विद्युत उपकेंद्र कुंवरगांव में अजय कुमार संविदा पर बहाल किए गए बिजली कर्मचारी हैं. वह बाइक से एक सप्लाई लाइन को ठीक करने के लिए जा रहा थे. रास्ते में कैली मोड़ पर दारोगा रामनरेश पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.
उन्होंने अजय कुमार की बाइक रोक ली और कागजात दिखाने को कहा. जांच में बाइक के कागज आधे अधूरे पाए गए. संविदा कर्मचारी ने हेलमेट भी नहीं पहना था. इसके बाद दारोगा ने हेलमेट न होने के एवज में कर्मचारी का चालान कर दिया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







