
दारू कंपटीशन में गंवाई जान, 2 लाख के इनाम के लिए मिनटों में पी ली ढेर सारी शराब
AajTak
चीन के एक शख्स ने ऑफिस की पार्टी में शराब पीने के अनोखे कंपटीशन में 2 लाख के इनाम के लिए तेजी से एक लीटर शराब पी ली. नतीजा ये हुआ कि उसे बुरे हाल में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.
कई बार लोग किसी प्रतियोगिता को जीतने या इनाम पाने की होड़ में बड़ी बेवकूफी कर बैठते हैं. इन बेवकूफियों के चलते कभी बड़ा नुकासान हो जाता है तो कई बार जान भी चली जाती है. बीते दिनों चीन के एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां 2 लाख रुपये जीतने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक, इस व्यक्ति ने शराब पीने की प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिससे वह 2 लाख रुपये का पुरस्कार जीत सकता था.
2 लाख के इनाम के लिए शराब कंपटीशन
साउदर्न मेट्रोपोलिस डेली ने बताया कि दक्षिणपूर्वी गुआंग्डोंग प्रांत के शेन्ज़ेन की एक कंपनी में मृत झांग काम करता था, और जुलाई में वह एक टीम-बिल्डिंग डिनर में शामिल हुआ था.यहां यांग नाम के उसके बॉस ने डिनर के दौरान मजे- मजे में शराब पीने की कंपटीशन रख दिया, और दावा किया कि जो भी झांग से अधिक शराब पिएगा, उसे 20,000 युआन (लगभग 2.28 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा.बॉस ने यह भी बताया कि अगर झांग प्रतियोगिता को जीतता है तो उसे भी 2.28 लाख रुपये मिलेंगे और हारने पर उसे कंपनी के सभी कर्मचारियों को 10000 युआन (1.15 लाख रुपये) की चाय पिलानी पड़ेगी.इसके बाद प्रतियोगिता शुरू की गई.
10 मिनट में पी एक लीटर स्ट्रांग चीनी बाईजीउ स्पिरिट इसके बाद यांग ने झांग से मुकाबला करने के लिए अपने ड्राइवर सहित कई कर्मचारियों को चुना.एक प्रतिभागी ने बताया कि कंपटीशन में झांग ने जीतने के लिए 10 मिनट में लगभग एक लीटर स्ट्रांग चीनी बाईजीउ स्पिरिट पी ली. इसके बाद वह गिर पड़ा तो आनन फानन में उसे शेन्ज़ेन जुनलोंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें सीरियस लीकर पॉजनिंग, एस्पिरेशन निमोनिया का पता चला. उसे बचाने की काफी कोशिशों के बावजूद आखिरकार कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई.
कंपटीशन के चलतें कंपनी बंद घटना के चलते अगले ही दिन कंपनी बंद हो गई.कंपनी के वीचैट ग्रुप के एक प्रतिनिधि ने बताया, "डिनर पर जो कुछ हुआ उसके चलते कंपनी ऑफीशियली बंद हो गई है." शेन्ज़ेन पुलिस घटना की जांच कर रही है. बता दें कुछ समय पहले भी ऐसा मामला सामने आया था जब एक चीनी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की लाइव-स्ट्रीम के दौरान अत्यधिक शराब पीने के कारण मृत्यु हो गई थी. उसने लाइव-स्ट्रीम ड्रिंकिंग चैलेंज के दौरान दो बोतल शराब पी ली थी.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









