
दान पेटी में मिली ऐसी चीज कि मच गई अफरातफरी, बंद करनी पड़ी इलाके की दुकानें
AajTak
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में शॉपिंग सेंटर में बने चैरिटी शॉप की दान पेटी में कुछ ऐसी चीज मिली के देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसकी खबर मिलते ही बस स्टेशन और शॉपिंग सेंटर के दो प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए.
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक चैरिटी शॉप में जो हुआ उससे अफरा तफरी मच गई. यहां ऑर्केड शॉपिंग सेंटर में बने चैरिटी शॉप की दान पेटी में कुछ ऐसी चीज मिली के देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. लोगों ने घबराकर पुलिस का फोन किया क्योंकि दान पेटी में एक हैंड ग्रेनेड था.
बम की खबर मिलते ही बस स्टेशन और शॉपिंग सेंटर के दो प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए, जबकि विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम को भी बुला लिया गया.
पुलिस के अलावा बॉम्ब स्क्वाड भी मौके के पहुंचा. मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आनन फानन में क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और सुरक्षा कारणों से कई दुकानों को बंद करना पड़ा. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने पुष्टि की कि यह पता चला है कि ग्रेनेड एक हार्मलेस ट्रेनिंग डिवाइस था जो एक चैरिटी दुकान को दिए गए दान के बैग में पाया गया था. यानी डिवाइस से जनता को कोई ख़तरा नहीं हुआ. आर्केड्स शॉपिंग सेंटर ने पुष्टि की कि तीन दुकानें "एहतियात के तौर पर" बंद कर दी गईं थी, लेकिन कार पार्क और सेंटर का बाकी हिस्सा खुला रहा. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा- "मंगलवार 6 फरवरी 2024 को दोपहर लगभग 1.15 बजे, अधिकारियों को वॉरिंगटन स्ट्रीट, एश्टन-अंडर-लिने के एक कमर्शियल सेंटर में ग्रेनेड पाए जाने की सूचना मिली. बॉम्ब स्क्वाड घटनास्थल पर हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई खतरा नहीं है.
बता दें कि पहले भी चैरिटी शॉप में अजीबो गरीब सामान मिलने के मामले सामने आए हैं. बीते साल किसी ने ऐसे ही चैरिटी शॉप में करोड़ की कीमत के एक्सक्लूसिव और डिजाइनर जूते रख दिए थे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










