
दादा ने समधी के घर में रोते हुए फेंका नवजात पोते का शव, कहा- भूत-प्रेत लगाकर मार दिया
Zee News
Giridih Samachar: मृतक के दादा राजेन्द्र मोदी नवजात का शव दमाद और समधी के घर यह कहकर छोड़ आए कि उन्होंने ही उनके पोते के पीछे डायन-भूत लगाकर उसे मारा है.
Giridih: झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां गावां थाना क्षेत्र के जमडार में एक सगे दादा अपने नवजात पोते का शव समधी के घर छोड़ आए. जानकारी के अनुसार, जमडार निवासी राजेंद्र मोदी अपने नवजात पोते का शव जमडार में ही बेटी व दामाद के घर यह कहकर रख आए कि उसी ने ओझागुनी कर उनके नवजात पोते को मार दिया है. दरअसल, दो माह पूर्व जमडार निवासी राजेन्द्र मोदी के दो सगे बेटों की मौत बेटी और दमाद घर में शराब पीने के बाद संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई थी, जिसके बाद दोनों बेटों की मौत का आरोप भी दमाद व समधी पर ही लगाया गया था. हालांकि, उस समय दोनों का दाह संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए ही कर दिया था. लेकिन बाद में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छोटे बेटे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं, घटना के बाद मृतक विकास मोदी की पत्नी अपने मायके बांका बिहार चली गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










