
दादा के अंतिम संस्कार में छोटी और जालीदार ड्रेस पहनकर पहुंची पोती, लोग भड़के तो दिया जवाब
AajTak
परंपरागत रूप से, विदेशों में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग काले औपचारिक कपड़े पहनते हैं क्योंकि वो शोक में होते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो चाहते हैं कि उनके अंतिम संस्कार में मेहमान अपने जीवन का जश्न मनाने के लिए चमकीले कपड़े पहन कर आएं.
हर किसी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है, यह हम सभी जानते हैं लेकिन कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जहां आपसे उस मौके के अनुसार कपड़े पहनने की उम्मीद की जाती है. ऐसा नहीं करने पर लोग नाराजगी भी जाहिर करते हैं. ब्रिटेन में एक पोती अपने दादा के अंतिम संस्कार में जालीदार और छोटी ड्रेस पहनकर पहुंच गई जिसके बाद लोगों ने उसे निशाने पर ले लिया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) परंपरागत रूप से, विदेशों में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग काले औपचारिक कपड़े पहनते हैं क्योंकि वो शोक में होते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि उनके अंतिम संस्कार में मेहमान अपने जीवन का जश्न मनाने के लिए चमकीले कपड़े पहनकर आएं. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) बर्मिंघम लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला अपने दादाजी के अंतिम संस्कार में छोटी और जालीदार ड्रेस पहन कर पहुंच गई. सोशल मीडिया रेडिट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महिला एक छोटी, स्ट्रैपलेस फिशनेट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










