
'दाऊद के एजेंट हैं नवाब मलिक...', BJP ने पूछा- क्या CM पद के लिए उद्धव ने डॉन से दोस्ती कर ली?
AajTak
नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था. मलिक पर आतंकियों को फंडिंग करने और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लोगों के साथ संबंध रखने का आरोप है.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद एनसीपी नेता नवाब मलिक और डी-कंपनी के बीच संबंध होने पर कोर्ट की टिप्पणी के बाद बीजेपी ने एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा, 'हम पहले दिन से कह रहे हैं कि नवाब मलिक दाऊद का एजेंट है. अब तो कोर्ट ने भी कह दिया और उद्धव ठाकरे को भी इसके बारे में पता है फिर भी वह नवाब मलिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
सोमैया ने पूछा कि क्या उद्धव ठाकरे दाऊद के साथ हैं और उसके दोस्त हैं? बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अब जब दाऊद का एजेंट सरकार में है तो हो सकता है कि या तो उनकी दाऊद से दोस्ती हो या उसने धमकी दी हो कि अगर मेरे एजेंट को बाहर का दरवाजा दिखाया गया तो वह भी बहुत दिन तक सीएम नहीं रह पाएंगे. अब महाराष्ट्र की जनता तय करेगी कि उन्हें सीएम बने रहने देना चाहिए या नहीं.
पिता के सिद्धांतों से उद्धव ने कर लिया समझौता
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए उद्धव ठाकरे ने अपने पिता बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को छोड़ दिया. बीजेपी नेता उद्धव ठाकरे के पिता अकसर शरद पवार और दाऊद इब्राहिम की दोस्ती की बात करते थे लेकिन ऐसा दिखता है कि उद्धव अपने सीएम पद को लेकर चिंतित हैं इसलिए उन्होंने अपनी संस्कृति और अपने पिता के जीवन के सिद्धांतों से समझौता कर लिया है.
स्पेशल कोर्ट ने मलिक पर यह की थी टिप्पणी
- नवाब मलिक के खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने ED के आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नवाब मलिक कुर्ला में गोवावाला कंपाउंड हड़पने में सीधे तौर पर शामिल हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







