
दाऊद इब्राहिम का मेंटर कहलाता है यूपी का ये गैंगस्टर, 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में होगी पूछताछ, ये है वजह
AajTak
साल 2022 के एक मर्डर केस में गिरफ्तार गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को ठाणे कोर्ट ने 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है. दाऊद इब्राहिम का मेंटर बताए जाने वाले ठाकुर से MBVV पुलिस लगातार पूछताछ करेगी.
Samay Chauhan Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ठाकुर को साल 2022 के एक हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने उसे 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. इस मामले की जांच मीरा-भायंदर-वसई-विरार (MBVV) पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी से हत्या की साजिश और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी. यह केस महाराष्ट्र में संगठित अपराध से जुड़ा अहम मामला माना जा रहा है.
दाऊद इब्राहिम का मेंटर! पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुभाष सिंह ठाकुर को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का मेंटर बताया जाता है. उसकी गिरफ्तारी को अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. ठाकुर को उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया गया है. सोमवार को उसे महाराष्ट्र लाया गया. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.
ट्रांजिट रिमांड पर सुभाष ठाकुर ठाणे की MBVV पुलिस ने सोमवार को ठाकुर को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया है. इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाया गया. सोमवार रात उसे विरार पहुंचाया गया. पूरी कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई. पुलिस का कहना है कि ठाकुर को केस से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब देने होंगे.
प्रॉपर्टी डेवलपर की हत्या का मामला यह मामला फरवरी 2022 का है, जब पालघर जिले के विरार के मैनवेलपाड़ा इलाके में प्रॉपर्टी डेवलपर समय चौहान की हत्या कर दी गई थी. उस समय चौहान की उम्र 32 साल थी. पुलिस के अनुसार, यह एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी. हत्या की साजिश प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी बताई गई है. इस केस में संगठित अपराध के एंगल की जांच शुरू से की जा रही है.
MCOCA के तहत केस दर्ज पुलिस ने इस हत्या मामले में सख्त महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की धाराएं भी लगाई हैं. MCOCA लगने से केस की गंभीरता और बढ़ जाती है. पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा था. सुभाष सिंह ठाकुर की भूमिका इसी नेटवर्क से जोड़कर देखी जा रही है.
ठाणे कोर्ट में पेशी और रिमांड मंगलवार को ठाकुर को ठाणे स्थित स्पेशल जज वीजी मोहिते की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 22 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. जांच टीम का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी. पुलिस यह जानना चाहती है कि हत्या की साजिश में उसकी भूमिका क्या थी?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








