
दशहरे पर वंशजों ने की रावण की पूजा, लोगों से की पुतला न फूंकने की अपील
Zee News
रावण की पूजा करने वाले अनुयायियों ने कहा है कि रावण एक प्रकांड विद्वान था और उन्होंने सीता माता का हरण तो किया लेकिन अपनी वाटिका में उन्हें रखा. साथ ही श्रीराम से युद्ध में अपने परिवार के लोगों की मृत्यु के बाद भी सीता के साथ कोई भी अनैतिक कार्य नहीं किया.
नई दिल्ली: आज देशभर में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. शाम के वक्त अलग-अलग पूजा पंडालों में रावण दहन किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. लेकिन इस बीच देश में कई जगहों पर रावण पूजन भी किया गया और उसकी आरती भी उतारी गई. यही नहीं कई जगहों पर तो रावण का मंदिर भी स्थित है जहां उसकी पूजा की जाती है.
एक ओर पूरे देश में रावण दहन की तैयारी हो चुकी है इसके विपरीत मथुरा में ज्योतिष और आयुर्वेद के प्रकांड विद्वान लंका नरेश रावण के अनुयायियों की ओर से रावण की विधि विधान से पूजा की गई. यहां हर दशहरे पर मंत्रोच्चारण के साथ लंकापति रावण की पूजा की जाती है और आरती उतारी जाती है. पूरे देश में आज रावण दहन की तैयारी की जा रही है वहीं मथुरा में सारस्वत समाज के लोगों ने रावण का पूजन किया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









