
दरिंदगी की हद: शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला की हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म
AajTak
Indore Woman Murder Case: इंदौर के परदेशीपुरा में सुगनी देवी कॉलेज के पास एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी मुकेश कोरी को गिरफ्तार किया है, जिसने अवैध संबंधों के शक में इस वारदात को अंजाम दिया.
इंदौर में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से मिली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. महिला को घायल अवस्था में पाया गया था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रेप से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं.
परदेशीपुरा थाना पुलिस के अनुसार, महिला देर रात एक शख्स के साथ मैदान की ओर गई थी. जांच में सामने आया है कि महिला और संदिग्ध के बीच पहले से परिचय था और दोनों का साथ उठना-बैठना रहा है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और फिर आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया. चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में अस्पताल में मौत हो गई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई. हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हुई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला अन्य युवकों के भी संपर्क में थी, जिससे नाराज आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी.
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दोनों नशे के आदी थे और साथ में नशा करते थे. महिला तीन-चार दिन से आरोपी के साथ ही रह रही थी.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला अन्य युवकों के संपर्क में थी, जिससे वह नाराज था. इसी बीच शुक्रवार की रात 3 बजे आरोपी ने महिला को सुगनी देवी कॉलेज के ग्राउंड पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. परदेशीपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








