
दरवाजा खोलते ही दिखा '9 फीट लंबा जानवर', शख्स की निकली चीख, फिर...
AajTak
एक शख्स ने शोरशराबे के बाद जैसे ही घर का दरवाजा खोला, उसकी चीख निकल पड़ी. दरअसल, उम्मीद के विपरीत शख्स के घर के बाहर 9 फीट लंबा घड़ियाल था. उसने शख्स को काट लिया. इसके बाद इस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बाद में घड़ियाल को भी मार दिया गया.
एक शख्स ने जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोला, उसके सामने घड़ियाल आ गया. घड़ियाल को देखते ही शख्स की चीख निकल पड़ी. घड़ियाल ने इस शख्स को काट लिया. यह मामला अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सामने आया.
पीड़ित स्कॉट होलिंगस्वॉर्थ ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए आपबीती साझा की. इस शख्स ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ 5 मार्च को टीवी देख रहे थे. इसी दौरान उन्होंने दरवाजे पर शोरशराबे की आवाज सुनी. इसके बाद वह दरवाजे के पास माजरा देखने पहुंचे.
जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उनके पैर में अचानक से असहनीय दर्द हुआ. फिर स्कॉट पोर्च की लाइट ऑन करने के लिए अंदर मुड़े. तब तक घड़ियाल उनकी जांघ पर चढ़ चुका था. यह सब देख स्कॉट भयभीत हो गए.
स्कॉट ने कहा- मैं पूरी तरह से हैरान था. मुझे लगा मेरे से ज्यादा मुझे घड़ियाल मुझे देखकर हैरान था. गनीमत यह रही कि स्कॉट को घड़ियाल के काटने से कोई घातक चोट नहीं लगी. स्कॉट को चोटिल होने के बार अस्पताल ले जाया गया. इस बारे में स्थानीय पुलिस ने कहा कि स्कॉट जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. उनकी रिकवरी हो रही है.
वहीं 'द गार्जियन' की रिपोर्ट में बताया गया कि इस हादसे के बाद 'द फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमीशन' को सूचना दी गई. इसके बाद घड़ियाल को पकड़कर मार दिया गया.
'न्यूजवीक' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में बड़ी संख्या में घड़ियालों की मौजूदगी है. यहां एक अनुमान के मुताबिक, 13 लाख से अधिक घड़ियाल हैं. यही कारण हैं कि यहां आए दिन घड़ियाल सार्वजनिक जगह पर पकड़े जाते हैं. फ्लोरिडा में कई बार ऐसा हुआ है कि जब यह खतरनाक जानवर गोल्फकोर्स, स्विमिंग पूल, सड़क किनारे और घर के पिछले हिस्सों में देखा गया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









