
दरभंगा की यूनिवर्सिटी में नमाज-इफ्तार पर विवाद, ABVP ने कुलपति-कुलसचिव के लिए सद्बुद्धि महायज्ञ किया
AajTak
मामला ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का है. ABVP के समर्थन में बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी विरोध करने पहुंचे. सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी.
बिहार के दरभंगा में इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद हो गया. यहां ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज के साथ इफ्तार पार्टी रखी गई थी. इस बात की जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर हंगामा होने से विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट हो गया. इधर, ABVP कार्यकर्ताओं ने कुलपति और कुलसचिव के विरोध में सद्बुद्धि महायज्ञ किया.
दरभंगा में यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज के साथ इफ्तार पार्टी का मामला अब तूल पकड़ने के साथ-साथ राजनीतिक भी होने लगा है. शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में ABPV कार्यकर्ताओं ने कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया. संगठन के छात्रों ने कुलपति दफ्तर के पास सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन कर हवन किया. यहां कुलपति और कुलसचिव की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की. छात्रों ने मंत्रोच्चारण के साथ पहले हवन कुंड में आहूति दी, इसके बाद कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
यूनिवर्सिटी के इस्लामीकरण का आरोप
छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी का इस्लामीकरण किया जा रहा है. इसी बात का विरोध किया जा रहा है. विरोध-प्रदर्शन में बीजेपी के अलावा बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और ABVP को समर्थन दिया. यहां यूनिवर्सिटी कैंपस में जय श्री राम के खूब नारे लगाए गए.
छात्रों का भविष्य अंधकार में
ABVP के जिला संयोजक हरिओम झा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में छात्रों की परीक्षा हो गई है. उनका रिजल्ट महीनों बाद भी नहीं दिया जा रहा है. छात्रों का भविष्य अंधकार में है. कुलपति और कुलसचिव को छात्रों की समस्या पर बात करने का समय नहीं है. जबकि यूनिवर्सिटी में रोजा इफ्तार पार्टी कर जश्न मनाया जा रहा है, जो निहायत ही बेकार की बात है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









