'दया कुछ तो गड़बड़ है' टीवी के ACP प्रद्युमन ने बताया कैसे बना ये डायलॉग
AajTak
क्राइम को सुलझाने के अलावा, सबसे लंबा चलने वाले हिट शो में से एक डायलाग जो दया और एसीपी प्रद्युमन के साथ जुड़ा हुआ था वो था. "दया कुछ तो गड़बड़ है" ये डायलाग सभी दर्शकों के बीच इतना पॉपुलर हुआ कि आज सभी जानते हैं. आपको बता दें हाल ही में यह पता चला है कि ये डायलाग शो सीआईडी में आया कैसे?
क्राइम को सुलझाने के अलावा, सबसे लंबा चलने वाले हिट शो CID में से एक डायलाग जो दया और एसीपी प्रद्युमन के साथ जुड़ा हुआ था वो था. "दया कुछ तो गड़बड़ है" ये डायलाग सभी दर्शकों के बीच इतना पॉपुलर हुआ कि आज सभी जानते हैं. आपको बता दें हाल ही में यह पता चला है कि ये डायलाग शो सीआईडी में आया कैसे? हिंदुस्तान टाइम्स को दिया इंटरव्यू हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शिवाजी साटम उर्फ़ एसीपी प्रद्युम्न ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर कैसे ये डायलाग शो के अंदर आया और इतना पॉपुलर हो गया. उन्होंने बताया ये डायलाग शो में प्लान के मुताबिक नहीं रखा गया था बल्कि एक बार वे शो के क्रिएटर से कुछ डिसकस कर रहे थे, तभी उनके क्रिएटर को उनके हाथ चलाने का तरीका काफी पसंद आया और क्रिएटर ने शिवाजी को ये करैक्टर प्ले करने की लिए बोला.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










