
दबंगों की दुनियाः पिता की मौत का बदला, जेल में मुन्ना बजरंगी का मर्डर... दहला देगी इस कुख्यात गैंगस्टर की कहानी
AajTak
चार-चार लोगों के मर्डर से पूरा प्रदेश सन्न था. पुलिस सुनील राठी की तलाश कर रही थी. मगर वो बागपत छोड़कर फरार हो चुका था. वो भागकर पहले दिल्ली पहुंचा और वहां उसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक शोरूम में डकैती डाली.
वो 9 जुलाई 2018 का दिन था. यूपी की बागपत जेल में आम दिनों की तरह ही वो भी एक दिन था. सुबह के करीब 6 बज चुके थे. कैदी जाग चुके थे. उन्हीं कैदियों में एक था माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का खास शूटर और यूपी का कुख्यात गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी. यूपी में कभी उसके नाम की तूती बोलती थी. कहते हैं उसका निशाना अचूक था. समय की सुई आगे बढ़ रही थी. सुबह के 6 बजकर 15 मिनट हुए थे. मुन्ना अपनी बैरक में था. तभी एक दूसरा कैदी वहां घुस आया और उसने मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भून डाला. उस कैदी का नाम था सुनील राठी. इस हत्याकांड से पूरा सरकारी अमला सकते में आ गया था.
कौन है सुनील राठी? सुनील राठी यूपी के बागपत का रहने वाला है. उसके पिता नरेश राठी सियासत में सक्रीय थे. वे टिकरी इलाके से चेयरमैन भी रहे. लेकिन यही सियासत नरेश राठी के लिए मौत का सबब बनी. साल 1999 में उनकी हत्या कर दी गई थी. यही वो घटना थी, जिसने परिवार के नौजवान बेटे को जुर्म की दुनिया में धकेल दिया. वो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था. वो बदले की आग में जल रहा था.
उसने पिता के कातिलों को खत्म करने की कसम खाई थी. जिसके चलते साल 2000 में सुनील राठी ने ऐसा कांड किया कि वो बाहुबली के नाम से कुख्यात हो गया. उसने बदला लेने के लिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार-चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इसी खूनी वारदात ने उसे शातिर अपराधी बनाया. इसके बाद उसने पलटकर पीछे नहीं देखा.
पढ़ें-- दबंगों की दुनियाः जमीनों पर कब्जे का शौक, फिर जमींदोज हो गया खौफ... जानें, कौन है यूपी का माफिया गब्बर सिंह
4 मर्डर के बाद हरिद्वार को बनाया था ठिकाना चार-चार लोगों के मर्डर से पूरा प्रदेश सन्न था. पुलिस सुनील राठी की तलाश कर रही थी. मगर वो बागपत छोड़कर फरार हो चुका था. वो भागकर पहले दिल्ली पहुंचा और वहां उसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक शोरूम में डकैती डाली. उसी डकैती के दौरान उसने वहां तीन लोगों को बेरहमी से मार डाला. अब यूपी के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी. लेकिन वो दिल्ली छोड़कर निकल चुका था.
उसका अगला ठिकाना था हरिद्वार. उस वक्त उत्तराखंड का निर्माण नहीं हुआ था. लिहाजा हरिद्वार भी यूपी का जिला था. राठी हरिद्वार को ही अपना ठिकाना बनाया. और वहीं से गैंग ऑपरेट करने लगा. वो वहीं से दिल्ली और यूपी में अपना नेटवर्क चला रहा था. यही वो दौर था, जब यूपी और उत्तराखंड अलग हो रहे थे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







