
दक्षिण भारत का 'मथुरा' है वो शहर जहां इस वक्त हिजाब के लिए जारी है जंग
Zee News
इस वक्त हिजाब विवाद के कारण सुर्खियों में आया उडूपी शहर दक्षिण भारत में भगवान कृष्ण की भक्ति का बड़ा केंद्र है. यही वो जगह है जहां गुरु माधवाचार्य ने 13वीं सदी में भगवान कृष्ण के मंदिर की स्थापना की.
नई दिल्ली. कर्नाटक में हिजाब विवाद अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. विवाद अब कर्नाटक से बाहर निकलकर कई राज्यों में पहुंच गया है. कर्नाटक हाईकोर्ट भी इस मामले में सुनवाई शुरू कर चुका है. मामले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष आमने-सामने हैं. दरअसल इस वक्त हिजाब विवाद के कारण सुर्खियों में आया उडूपी शहर दक्षिण भारत में भगवान कृष्ण की भक्ति का बड़ा केंद्र है. यही वो जगह है जहां गुरु माधवाचार्य ने 13वीं सदी में भगवान कृष्ण के मंदिर की स्थापना की. इसी के साथ यह शहर कृष्ण भक्ति के लिए मशहूर होता चला गया है. इस जगह को दक्षिणी भारत का मथुरा कहा जाता है.
माधवाचार्य के कारण बना कृष्ण भक्ति का बड़ा केंद्र माधवाचार्य ने जिस कृष्ण मंदिर की स्थापना की थी वह आज भी उडूपी में श्रद्धा का बड़ा केंद्र है और यहां पर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं. वैष्णव संत माधवाचार्य को इस मंदिर के साथ-साथ अष्ट मठ यानी आठ मठों की स्थापना का श्रेय भी जाता है. इन मठों की स्थापना द्वैत सिद्धांत के दर्शन के प्रचार के लिए की गई थी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










