
दक्षिण अफ्रीका: जोहानिसबर्ग के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 की मौत, तीन घायल
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में बार में फायरिंग की घटना सामने आई है. इस हमले में 14 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं.
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के एक बार में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रहे हैं.
जोहानिसबर्ग पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप में स्थित बार में हुई है. यहां शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए और यहां-वहां भागने की कोशिश करने लगे.
सूचना मिले के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया. गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से भी पता चल रहा है कि फायरिंग करने वालों में एक से ज्यादा लोग शामिल थे.
पुलिसकर्मी इलियास मावेला ने बताया कि जिस बार में फायरिंग हुई है, वह लाइसेंसी है. घटना के समय काफी लोग यहां मौजूद थे. अचनाक हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों के फायरिंग करने का मकसद क्या था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








