
दक्षिण अफ्रीकाः पूर्व राष्ट्रपति को जेल की सजा, सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं से रहे हैं रिश्ते
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. दक्षिण अफ्रीका के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना को लेकर यह सजा सुनाई है.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. दक्षिण अफ्रीका के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना को लेकर यह सजा सुनाई है. पिछले साल नवंबर में जांच आयोग के समक्ष सुनवाई का बहिष्कार करने और फिर इसमें शामिल होने से इनकार करने के लिए उन्हें सजा सुनाई गई है. जैकब जुमा के भारत में सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं से भी रिश्ते रहे हैं, जिनके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार को लेकर जांच चल रही है. (फोटो-Getty Images) दक्षिण अफ्रीका के सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि सजा निलंबित नहीं की जा सकती है. तमाम संस्थानों में भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपों की जांच कर रहे आयोग ने कहा था कि जैकब जुमा को दो वर्ष कैद की सजा दी जाए. (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











