
थाने जाकर बोला युवक -'प्रेमिका का किया मर्डर, लाश सीवर में है', आरोपी किया गया गिरफ्तार
AajTak
युवक ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को मालिक के घर के सीवर में छुपा दिया और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने लड़की का शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वाराणसी में युवक ने अपनी प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. शव को सीवर में छिपा कर थाने पहुंचा और हत्या की बात कहते हुए सरेंडर कर दिया. प्रेमिका किसी और से बात करती थी. यह बात युवक को पसंद नहीं थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को सीवर से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं, बेटी की हत्या होने जाने की खबर सुनते ही उसके माता-पिता बेसुध हो गए.
दरअसल, घटना वाराणसी के जैतपुरा थाने में रिजवान नाम का युवक पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी 19 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के बताने पर पुलिस गोपाल बाग इलाके पहुंची और ज्ञानचंद सोनकर के घर में बने सीवर से युवती का शव बरामद किया.
पुलिस की पूछताछ में रिजवान ने बताया कि वह ज्ञानचंद सोनकर के घर पर साड़ी के लूम में बतौर बुनकर काम करता था. प्रेमिका भी मालिक ज्ञानचंद के भाई के घर काम करती थी. प्रेमिका दूसरे युवक से बात करती थी. बार-बार मना करने के बाद भी वह बात करना बंद नहीं कर रही थी इसलिए उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी.
वहीं, मृतक लड़की के माता-पिता जब बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तो उन्हें बेटी की हत्या होने जाने की खबर मिली. हत्या की बात सुनते ही माता-पिता बेसुध हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि रिजवान काफी समय से बेटी के पीछे पड़ा हुआ था. हम लोगों ने आरोपी के मालिक ज्ञानचंद और उसके भाई को भी यह बात बताई थी. फिर भी इन लोगों ने रिजवान को काम से नहीं निकाला और न ही उसे समझाया. आज बेटी की इसने हत्या कर दी. पीड़ित माता-पिता का आरोप है कि आरोपी रिजवान का मालिक और मालिक के भाई का परिवार भी बेटी की हत्या में शामिल है.
मामले पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम का कहना है कि लड़का और लड़की आपस में कई दिनों से एक दूसरे को जानते थे. किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने लड़की की हत्या कर दी. आरोपी गिरफ्तार किया गया है और लड़की का शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









