
थर्ड वर्ल्ड वॉर की धमकी देने वाले पुतिन की फैमिली ने ऐसे झेला था हिटलर की सेनाओं का जुल्म
AajTak
व्लादिमीर पुतिन का बचपन सेकेंड वर्ल्ड वार से पैदा हुए दुश्वारियों में गुजरा तो जवानी में वे USSR के विलय के मूक गवाह बने. पिता को जबरन सैनिक बनना पड़ा था. बड़ा भाई लेनिनग्राद की सीज में बीमारी और खाने के बिना मर गया. मां फैक्ट्री में मजदूरी करके परिवार चलाती थी. नानी को नाजी सेनाओं ने मार दिया था और मामा बॉर्डर पर गायब हो गए थे.
खुली छाती... हंटर लुक... कभी फिशिंग तो कभी हंटिंग, कभी सर्बिया के सुनसान जंगलों में घुड़सवारी. ये कैजुअल अपीयरेंस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का है. लेकिन क्रेमलिन में अपने ऑफिशियल अवतार में पुतिन कड़क प्रशासक हैं. 2013 से 2016 के बीच फोर्ब्स ने उन्हें चार बार दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति घोषित किया है.
इस साल जब फरवरी में उन्होंने यूक्रेन पर रूसी सैनिकों को हमला करे का आदेश दिया तो दुनिया हैरान रह गई. अब ये लड़ाई ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जहां क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद पुतिन बौखलाए हुए हैं. पुतिन के आदेश पर रूसी सेना ने यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार कर दी है और जरूरत पड़ने पर न्यूक्लियर हमले की धमकी दी है. हाल ही के दिनों में पुतिन समेत रूस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये संकेत दिया है कि क्रेमलिन इस युद्ध में परमाणु हथियार के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है. गुरुवार को रूस ने फिर से कहा कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो उसका ये कदम तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगा.
जिस पुतिन की चेतावनी से पश्चिम शक्तियों और अमेरिका के हाथ-पैर फूले हुए हैं उस पुतिन के एक साधारण लड़के से दुनिया के ताकतवर लोगों के क्लब में शामिल होने की कहानी बड़ी रोमांचक है.
पुतिन का जन्म किसी शाही परिवार या फिर किसी रूसी जार के खानदान में नहीं हुआ था वे एकदम एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं. दूसरे वर्ल्ड वार के दौरान पुतिन के पिता को जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया था. इनके परिवार ने हिटलर की सेनाओं का जुल्म झेला था.
गरीबी का रुदन कराने वाला अनुभव
पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को लेनिनग्राद में हुआ था. इस शहर को आज सेंट पीटर्सबर्ग के नाम से जाना जाता है. पुतिन सोवियत रूस में तब पैदा हुए थे जब कुछ ही साल पहले इस शहर को हिटलर की सेनाओं ने रौंद दिया था. मात्र 10 साल पहले 1942 में जर्मनी की नाजी सेनाओं ने महीनों तक लेनिनग्राद शहर को सीज कर रखा था. यहां के लोग भोजन के अभाव में बिलबिला कर मर रहे थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








