
थर्ड पार्टी कीबोर्ड एप्स ऐसे मोबाइल से चुराते हैं डेटा, इस तरह बचें आप
AajTak
मोबाइल में कई लोग थर्ड पार्टी कीबोर्ड एप्स को इंस्टॉल करते हैं. एप्स दिखते तो आकर्षक हैं, लेकिन कई मामलों में वो नुकसान करते हैं. थर्ड पार्टी कीबोर्ड एप्स में अपने अनुकूल बदलाव कर सकते हैं, ट्रांजिशन इफेक्ट और एनीमेशन मिलते हैं. उन एप्स का काम होता है सिर्फ टेक्सट लिखना. लेकिन, वो फोन के कई परमिशन लेकर रखते हैं. कई एप्स कॉल लिस्ट, कैमरा और कॉन्टैक्ट लिस्ट को भी एक्सेस करते हैं. ऐसे एप्स को इतने परमिशन की जरूरत भी नहीं होती है. ऐसे में डाटा चोरी बढ़ जाता है. देखें वीडियो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










