
त्रिपुरा: काफिले पर हुआ हमला तो बाबुल सुप्रियो बोले- पीठ में छुरा घोंपती है बीजेपी
AajTak
सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बाबुल सुप्रियो ने बताया है कि अगरतला में बीजेपी के लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके और जब वे बाहर निकल उनसे सवाल-जवाब करने पहुंचे, तो सभी मौके से फरार हो लिए.
पश्चिम बंगाल के बाद अब त्रिपुरा में बीजेपी बनाम टीएमसी की जंग देखने को मिल रही है. वहां भी लंबे समय से राजनीतिक हिंसा का दौर देखने को मिल रहा है. अब टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. त्रिपुरा दौरे पर गए सुप्रियो का आरोप है कि बीजेपी के लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके. Faced a violent mob of @BJP4India in #Agartala, abusing & Pelting Stones at me•Got down frm the car to confront them & cowards fled😊 It's a joke/shame that BJP preaches against Political Violence given the filth I see them resort to in Tripura @AITCofficial @abhishekaitc

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









