
त्रिपुराः अगरतला रेलवे स्टेशन पर 23 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध तरीके से हुए थे दाखिल
AajTak
इससे पहले जीआरपी ने अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन पर चार बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था. जीआरपी ने कहा कि आरोपी की मदद करने के आरोप में एक भारतीय बिचौलिये को भी गिरफ्तार किया गया.
त्रिपुरा में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को एक बड़ी सफलता मिली है. शनिवार रात को अगरतला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 23 बांग्लादेशी नागरिकों के साथ एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है. जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, ये सभी बांग्लादेशी नौकरी की तलाश में भारत आए थे और असम में गुवाहाटी के रास्ते दूसरे राज्यों में जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
नौकरी की तलाश में पहुंचे थे भारत रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन सभी बांग्लादेशियों की उम्र 19 से 40 साल के बीच है और वे बांग्लादेश के राजशाही डिवीजन के चपैनवाबगंज जिले के रहने वाले हैं. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राम साहा (24), मोहम्मद अस्माउल हक (20), जाकिर हुसैन (40), मोहम्मद साहिन अली (26), इब्राहिम खलील (23), साहिन आलम (28), नयन अली (19),मोहम्मद इलाही हुसैन (21), मोहम्मद तैयब हुसैन (19), मोहम्मद डालिम उर्फ ईमान (19), मोहम्मद अब्दुल अजीज, मोहम्मद सैफुल इस्लाम (25), सहाबुद्दीन शेक (33), मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम (20), मोहम्मद सुमन (26) ), मोहम्मद अमीरुल इस्लाम (24), हाजीकुल बाबू (26), रमजान शेक (19), मोहम्मद मिजानूर (24), अली अकबर (36), सकील शेक (19) और मोहम्मद रेहान एसके (19) के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा हिंसा: हिंसा के बाद जिस गांव को जलाया, वहां के 300 लोग अब भी नहीं लौटे अपने घर
4 महिलाओं को किया था गिरफ्तार इससे पहले जीआरपी ने अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन पर चार बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था. जीआरपी ने कहा कि आरोपी की मदद करने के आरोप में एक भारतीय बिचौलिये को भी गिरफ्तार किया गया. इस जांच में सामने आया था कि बांग्लादेशी महिलाएं अहमदाबाद जाने की योजना बना रही थीं, जबकि अन्य ट्रेन से पुणे जाने की तैयारी में थी.
बता दें कि पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बांग्लादेश की ओर से घुसपैठ होती रहती है. लंबी सीमा पर कोई बाड़बंदी न होने के चलते कई बार आसानी से लोग भारत की सीमा में दाखिल हो जाते हैं. हालांकि, बीएसएफ ने सीमाओं पर बाड़ेबंदी तेज कर दी है और घुसपैठ को नाकाम रने के अभियान में भी तेजी की है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







