
...तो लौट आएगा सस्ते रिचार्ज प्लान का दौर! क्या है TRAI का नया प्रपोजल?
AajTak
TRAI consultation Paper: ट्राई समय-समय पर कंसल्टेशन पेपर जारी करके टेलीकॉम कंपनियों से उन पर जवाब मांगता रहता है. इन कंसल्टेशन पेपर से कई बार कंज्यूमर्स के लिए अच्छी खबर भी आ जाती है. हाल में ही ट्राई ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है, जिसमें स्टेकहोल्डर्स से सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स को वापस लाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई है.
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने एक कंसल्टेशन पेपर रिलीज किया है. एजेंसी ने 'रिव्यू ऑफ टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन (TCPR) 2012' पर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है. इस पर एजेंसी ने स्टेकहोल्डर्स से प्रतिक्रिया मांगी है. ये कंसल्टेशन पेपर आम लोगों के लिए बहुत खास साबित हो सकता है.
दरअसल, इसमें वॉयस और SMS पैक को वापस लाने पर स्टेकहोल्डर्स से उनका विचार मांगा गया है. अगर आप मौजूदा रिचार्ज पोर्टफोलियो देखेंगे, तो आपको ज्यादातर प्लान्स डेटा पर फोकस नजर आएंगे. यानी यूजर को डेटा की जरूरत हो या नहीं उन्हें ये खरीदना ही पड़ता है.
ऐसे में ट्राई सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स को वापस लाने पर कंपनियों का विचार मांगा है. एजेंसी ने कहा, 'ऐसा देखने को मिल रहा है कि बाजार में मौजूद ज्यादातर बंडल टैरिफ प्लान्स वॉयस, डेटा, SMS और OTT के सर्विस के मिले हुए विकल्प हैं, जो बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स की जरूरत को पूरा नहीं करते हैं.'
यह भी पढ़ें: Budget 2024: मोबाइल रिचार्ज प्लान्स हो सकते हैं और महंगे, 5G रोल आउट में होगी अब देरी!
'ऐसी धारणा है कि सब्सक्राइबर्स को उन सर्विसेस के लिए भुगतान करना पड़ रहा है, जो उनके लिए जरूरी नहीं है.' TRAI ने अपने कंसल्टेशन पेपर में ये बातें कही है. इसके साथ ही ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को वाउचर्स की कलर कोडिंग को जारी करने का भी प्रस्ताव रखा है.
पहले टेलीकॉम कंपनियां टॉप-अप, कॉम्बो और दूसरे प्लान्स को अलग-अलग कलर में रिलीज करती थी. मसलन टॉप-अप ग्रीन कलर में आते थे, जबकि कॉम्बो पैक के लिए ब्लू कलर इस्तेमाल होता था. इससे कंज्यूमर्स को पता चलता था कि ये कौन-सा रिचार्ज किसके लिए है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










