
'...तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती', कांग्रेस पर बरसे PM, उदयनिधि के बयान पर भी पलटवार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने रेल और स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परियोजनाओं की शुरुआत की. इसके बाद एक जनसभा में पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा में विपक्ष के नए गठबंधन I.N.D.I.A. पर जमकर वार किया. मोदी ने यहां उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया.
रायगढ़ में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ये भूमि भगवान श्रीराम का ननिहाल है. माता कौशल्या का भव्य मंदिर यहां है. हमारी आस्था, देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है उसके प्रति आपको जागरूक करना चाहता हूं.
पीएम ने आगे कहा, 'जिनको आपने 9 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर रखा है. वे लोग अब आपसे इतनी नफरत से भर गए हैं कि उन्होंने आपकी पहचान, संस्कृति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन्होंने 'INDI गठबंधन' बना है. इसे लोग घमंडिया भी कह रहे हैं.'
मोदी ने कहा, 'इस गठबंधन ने तय किया है कि वो भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा. यानी जो संस्कृति हजारों साल से भारत को एक किए हुए है, सत्ता के लालच में ये लोग उसे तोड़ना चाहते हैं.'
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'सनातन संस्कृति वो है जिसमें राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेर आनंद से खाते हैं. सनातन संस्कृति वो है जहां राम निषादराज को अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं. सनातन वो है जहां राम केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं. सनातन वो है जिसमें वानरों की सेना राम की शक्ति बढ़ाती है.'
पीएम आगे कहते हैं कि ऐसी सनातन संस्कृति को खत्म करने का ऐलान 'INDI गठबंधन' ने किया है. छत्तीसगढ़ के साथ देश के लोगों को इनसे बहुत सतर्क रहना है. ये हजारों साल से चली आ रही संस्कृति को, भारत को मिटाना चाहते हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







