
'...तो दोगुनी आवाज में चलाएंगे हनुमान चालीसा', लाउडस्पीकर पर राज ठाकरे का उद्धव सरकार को अल्टीमेटम
AajTak
Raj Thackeray Aurangabad Rally: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे आज औरंगाबाद में रैली कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने पुणे में 150 पंडितों का आशीर्वाद लिया था.
महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी घमासान मचा हुआ है. लाउडस्पीकर की लड़ाई में राज ठाकरे मुखर हो गए हैं. लिहाजा मनसे चीफ आज औरंगाबाद में रैली कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी आज की रैली को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. मुझे समझ में नहीं आया कि इतना हंगामा क्यों मचा हुआ है. रैली में राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि मेरी जनसभाओं से सरकार बौखला गई है.
'4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे'
इस दौरान उन्होंने लाउडस्पीकर विवाद का भी जिक्र किया. रैली में राज ठाकरे ने कहा कि हमने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक के लिए अल्टीमेटम दिया था. लेकिन 3 मई को ईद है. मैं इस उत्सव को खराब करना नहीं चाहता. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी मांग पूरी करे, नहीं तो 4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे. मनसे प्रमुख बोले कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम दोगुनी ताकत से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हमारे अनुरोध को नहीं समझा गया तो हम अपने तरीके से निपटेंगे.
'यूपी में लाउडस्पीकर हटाए जा सकते हैं तो यहां क्यों नहीं'
राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो हम महाराष्ट्र को अपनी ताकत दिखाएंगे. मस्जिदों के सामने दोगुने लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. साथ ही कहा कि अगर यूपी में लाउडस्पीकर हटाए जा सकते हैं तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं. औरंगाबाद संभाजी नगर में 600 मस्जिदें हैं, नियम सबके लिए समान होने चाहिए. मैं दोहराता हूं कि मस्जिदों पर लगे सभी लाउडस्पीकर अवैध हैं.
'आपने मुद्दा बनाया तो हम भी जवाब देंगे'

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









