
तो क्या नए संसद भवन में पेश होगा इस साल का बजट? जनवरी के अंत तक तैयार हो जाएगी पार्लियामेंट
AajTak
देश का नया संसद भवन जनवरी के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा. फिलहाल भवन के अंदर साज-सज्जा का काम चल रहा है, जिसे कि तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है. सरकारी सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी कि संसद का आगामी बजट सत्र नए भवन में होगा या मौजूदा भवन में, इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है.
देश का नया संसद भवन जनवरी के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा और इसकी आंतरिक सज्जा को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है. सरकारी सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी कि संसद का आगामी बजट सत्र नए भवन में होगा या मौजूदा भवन में, इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है.
नया संसद भवन सेंट्रल विस्टा, देश के पॉवर कॉरिडोर के पुनर्विकास का हिस्सा है. राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का कायाकल्प, साझा केंद्रीय सचिवालय, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय और आवास और एक नया उप-राष्ट्रपति एन्क्लेव का निर्माण भी CPWD द्वारा निष्पादित की जा रही परियोजना का हिस्सा है. यह केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आता है.
लगभग पूरा हुआ संसद भवन का काम
एक सरकारी सूत्र ने कहा, 'नया संसद भवन इस महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा. आंतरिक फिनिशिंग का काम बहुत तेज गति से चल रहा है. दो साल पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ था. एक अन्य सूत्र ने सोमवार को बताया कि सरकार जल्द ही नए संसद भवन के उद्घाटन पर फैसला लेगी.
अब सरकार को लेना है उद्घाटन का फैसला
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि भवन के उद्घाटन की तारीख का चयन करना सरकार पर निर्भर है. बता दें कि पीएम मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











