
तोड़ी धर्म की दीवार, अफगानी MMA फाइटर के प्यार में टाइगर श्रॉफ की बहन, बोलीं- हम रोए...
AajTak
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ प्यार में हैं. वो अफगानिस्तान के MMA फाइटर को लंबे समय से डेट कर रही हैं. अब कृष्णा ने अपनी लव लाइफ पर बात की है.
जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ 'द 50' शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. कृष्णा शो की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं. मगर गेम से ज्यादा वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.
प्यार में हैं कृष्णा श्रॉफ कृष्णा श्रॉफ अफगानिस्तान के रहने वाले अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं. वो शो में अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती हैं. अब एक बार फिर वो प्रिंस नरूला और बाकी खिलाड़ियों संग अपनी लव लाइफ के बारे में बात करती दिखीं.
बॉयफ्रेंड के बारे में कृष्णा श्रॉफ बोलीं- वो अफगानिस्तान से हैं. वो MMA फाइटर हैं. उनकी मुंबई में एक फाइट थी. मैंने उन्हें वहां पर पहली बार नोटिस किया था. हमने कभी रिलेशनशिप के बारे में नहीं सोचा था. लेकिन हम कनेक्ट हो गए.
'फिर हम गोवा में मिले. जब हम बाय बोल रहे थे दो हफ्ते के बाद तो हम दोनों ही रो पड़े थे.' तब उन्हें एहसास हुआ कि वो दोनों एक दूसरे के लिए कितने ज्यादा मायने रखते हैं.
बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कृष्णा श्रॉफ ब्लश करने लगीं. बाकी सेलेब्स भी उन्हें टीज करते नजर आए. बता दें कि कृष्णा श्रॉफ अक्सर बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी संग रोमांटिक फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं. कृष्णा के परिवार संग भी उनके बॉयफ्रेंड का खास बॉन्ड नजर आता है. इससे इतना तो साफ है कि कृष्णा के परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












