
'तैयार हो जाओ', इस दिन रिलीज होगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर, हुई अनाउंसमेंट
AajTak
'धुरंधर 2' को लेकर फैंस कितने एक्साइटेड हैं, इसकी झलक पिछले दिनों देखी गई जब कहा जाने लगा कि फिल्म का ट्रेलर आज यानी 6 मार्च को आएगा. मगर अब मेकर्स ने अपनी फिल्म का ट्रेलर आज के बदले एक नए दिन लाने का फैसला किया है, जिसपर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं.
आदित्य धर ने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच एक बार फिर से नई उम्मीद सी जगा दी है. उनकी फिल्म 'धुरंधर' की चर्चा जिस लिहाज से सोशल मीडिया पर हो रही है, वो बेहद कम ही फिल्मों को लेकर देखा गया है. पिछले कुछ दिनों से हर कोई ये कयास लगा रहा था कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर जल्द आने वाला है.
'धुंरधर 2' के ट्रेलर से हटा सस्पेंस
'धुरंधर 2' जिसका नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' रखा गया है, उसके ट्रेलर का इंतजार काफी समय से हो रहा है. पहले कहा जाने लगा कि ट्रेलर 3 मार्च को होली के मौके पर आएगा. लेकिन फिर मेकर्स ने तय किया कि इसे 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा. बीती 5 मार्च से हर तरफ सिर्फ यही चर्चा थी कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आएगा और सभी को हैरान कर देगा.
मगर अब खुद मेकर्स की तरफ से ट्रेलर को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है. 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आज 6 मार्च को नहीं, बल्कि 7 मार्च को सुबह 11.01 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा के किरदार में काफी इनटेंस लग रहे हैं. फैंस इस अनाउंसमेंट से बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. उन्हें अब बस ये जानने में दिलचस्पी है कि आखिर पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट में कितना धमाका होने वाला है.
'धुरंधर 2' 19 मार्च को थिएटर्स में सोलो रिलीज होने वाली है. पहले ये यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश होने वाली थी. लेकिन फिर 4 मार्च को खुद यश ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म अब 19 मार्च के बदले 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसका कारण मिडल ईस्ट में हो रहे तनाव को बताया गया है.
कितना होगा 'धुरंधर 2' का रन टाइम?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












