
तैयारी पूरी... 30 दिसंबर से अयोध्या के लिए शुरू होगी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना है अभी किराया
AajTak
दिल्ली-अयोध्या और अहमदाबाद-अयोध्या के बीच विमानों का संचालन करने के मामले में IndiGo Airlines की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इंडिगो अयोध्या हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी होगी.
अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण का काम जोरों पर है और यहां से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. इसके मुताबिक, अब अगर आप दिल्ली-अहमदाबाद में रहते हैं और राम की नगरी अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर इसके लिए आप बस-ट्रेन नहीं बल्कि अब फ्लाइट के सफर का आनंद भी ले सकेंगे. विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का विमान 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी पहली उद्घाटन उड़ान भरने जा रहा है.
6 जनवरी से कॉमर्शियल फ्लाइट्स इंडिगो के मुताबिक, पहले चरण में अयोध्या में लगभग पूरे होने चुके मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Maryada Purushottam Shri Ram International Airport) के फ्लाइट संचालन के पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू करेगी. कंपनी अयोध्या के लिए अपनी कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस 6 जनवरी से शुरू कर देगी.
ये है इंडिगो के नए रूप पर टाइमिंग विमानन कंपनी के बयान के अनुसार, दिल्ली से उद्घाटन उड़ान 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. इसके बाद अगले साल 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी उड़ानों का परिचालन शुरू होगा और उसके तुरंत बाद 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. 6 जनवरी को पहली कॉमर्शियल फ्लाइट फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी. यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इंडिगो एयरलाइंस में फिलहाल दिल्ली से अयोध्या के लिए 6 जनवरी का किराया 7,799 रुपये है.
अयोध्या की पहली उड़ान शुरू करने वाली कंपनी दिल्ली-अयोध्या और अहमदाबाद-अयोध्या के बीच विमानों का संचालन करने के मामले में IndiGo Airlines की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इंडिगो अयोध्या हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी होगी. इसके साथ ही बयान में बताया गया कि एयरलाइन कंपनी के लिए अयोध्या उसका 86वां डॉमेस्टिक डेस्टिनेशन होगा.
PM Modi कर सकते हैं उद्घाटन! रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 25 दिसंबर को पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इसका उद्घाटन कर सकते हैं. पीएम मोदी उसी समय अयोध्या एयरपोर्ट समेत करीब 18 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. जिला प्रशासन, रेलवे विभाग और एएआई उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










