
तेल के भंडार पर बैठे सऊदी की यूं मदद करेगा भारत, क्राउन प्रिंस के जाने से पहले बड़ा फैसला
AajTak
भारत मध्य-पूर्व के अपने ऊर्जा आपूर्तिकर्ता देश सऊदी अरब के साथ रिश्तों को मजबूत करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है. अब दोनों देश अपने पावर ग्रिड्स को जोड़ने के लिए समुद्री केबल बिछाने पर सहमत हुए हैं. इससे भारत के ग्रीन एनर्जी हब बनने के सपने को बल मिला है.
सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जी-20 शिखर सम्मलेन के बाद सोमवार को एक दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत में थे. सोमवार को ही भारत और सऊदी अरब के रिश्तों में एक बड़ी प्रगति देखने को मिली जिसके तहत दोनों देश अपने रिश्ते को तेल से आगे बढ़ाते हुए ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे. दोनों देश अपने इलेक्ट्रिक ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन ग्रिड को जोड़ने के लिए एक समुद्री केबल बिछाने पर सहमत हुए हैं.
सोमवार को भारत के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और सऊदी के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री सलमान अल-सऊद के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ. इससे भारत को बड़ा फायदा हो सकता है. सऊदी अरब भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल और गैस आपूर्तिकर्ता देश है. भारत तेल और गैस (LPG) के लिए सऊदी अरब पर निर्भर है. लेकिन इस समझौते के बाद भारत की छवि एक ऊर्जा निर्यातक देश की बन सकती है जो हरित ऊर्जा और हाइड्रोजन ऊर्जा का निर्यात करेगा.
समझौते को लेकर सरकार ने एक बयान में कहा, 'इस समझौते ज्ञापन से भारत के उन प्रयासों को बल मिलेगा जिसके तहत वह जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए वैश्विक ऊर्जा सिस्टम में बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है.'
पीएम मोदी का 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' विजन
दोनों देशों के बीच समुद्री केबल के जरिए ऊर्जा का आदान-प्रदान का यह महत्वाकांक्षी फैसला तकनीकी चुनौतियों से भरा होने वाला है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे विश्व में अभी 485 समुद्री केबल काम कर रहे हैं. सबसे लंबा समुद्री केबल ब्रिटेन और डेनमार्क के बीच है जिसकी लंबाई 764 किलोमीटर है.
अगर भारत और सऊदी अरब के बीच समुद्री केबल स्थापित हो जाता है तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' विजन के तहत स्थापित किया जाने वाला पहला समुद्री केबल होगा. मोदी सरकार के इस विजन का मकसद विश्वभर में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








