
तेलंगाना: 9वीं की छात्रा ने प्रिंसिपल के प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या की कोशिश
AajTak
तेलंगाना के सूर्यपेट में महात्मा ज्योतिराव फुले गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा ने प्रिंसिपल की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसे फांसी लगाने से पहले ही बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिवार ने प्रिंसिपल पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में महात्मा ज्योतिराव फुले गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा ने प्रिंसिपल द्वारा कथित प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया. छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया. छात्रा को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
दरअसल, पीड़ित छात्रा के परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रिंसिपल लगातार उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था. इस उत्पीड़न के कारण छात्रा इतनी हताश हो गई कि उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रिंसिपल ने उसे किस तरह का उत्पीड़न दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- MP: वीडियो रिकॉर्ड कर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप
प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रताड़ना के आरोपों में कितनी सच्चाई है और घटना के पीछे के वास्तविक कारण क्या हैं. वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








