
तेलंगाना में रेस्टोरेंट में खाना खाने से महिला की मौत, फूड पॉइजनिंग से 4 लोग बीमार
AajTak
स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि उल्टी और दस्त से पीड़ित होने के कारण 5 नवंबर को महिला की मौत हो गई. प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में परोसा गया खाना बासी था, और इसी वजह से कुछ कर्मचारी बीमार पड़ गए और उनमें से एक की मौत हो गई.
तेलंगाना के निर्मल शहर में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने से एक स्कूल की 19 वर्षीय महिला कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि चार लोग बीमार हो गए. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. मध्य प्रदेश की यह महिला तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के बोथ मंडल में स्कूल की रसोई में काम कर करती थी. उसने स्कूल के चार अन्य कर्मचारियों के साथ 2 नवंबर को होटल में चिकन खाया था. बोथ लौटने के बाद उन्हें उसी रात उल्टी और दस्त की समस्या हुई, 3 नवंबर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज किया गया, वहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की समस्या बताई.
स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि उल्टी और दस्त से पीड़ित होने के कारण 5 नवंबर को महिला की मौत हो गई. प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में परोसा गया खाना बासी था, और इसी वजह से कुछ कर्मचारी बीमार पड़ गए और उनमें से एक की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बोथ पुलिस स्टेशन में रेस्टोरेंट के खिलाफ 'जीरो एफआईआर' (अपराध की जगह की परवाह किए बिना दर्ज की गई एफआईआर) दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि मामले को निर्मल शहर में ट्रांसफर कर दिया गया है.
अधिकारी ने बताया कि एक खाद्य निरीक्षक ने होटल का दौरा किया और खाने के सैंपल कलेक्ट किए, जिन्हें लैब में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोप है कि उस रेस्टोरेंट में खाना खाने वाले करीब 20 अन्य लोग भी बीमार पड़ गए.
पिछले महीने हैदराबाद में हुई इसी तरह की एक घटना में एक महिला की मौत हो गई थी और 40 से अधिक अन्य लोगों को सड़क किनारे एक भोजनालय में मोमोज खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







