
तेलंगाना: जनजातीय बॉयज हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
AajTak
विकाराबाद जिले के कुलकाचेरला में 10वीं के छात्र नैनावथ देवेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह रात में सोने गया था लेकिन सुबह मृत पाया गया. परिजनों ने हॉस्टल में किसी अनहोनी की आशंका जताई, जबकि साथी छात्रों का कहना है कि वहां कोई झगड़ा नहीं हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तेलंगाना के विकाराबाद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है. कुलकाचेरला में मौजूद जनजातीय बॉयज हॉस्टल में 16 साल के छात्र नैनावथ देवेंद्र का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला. मृतक छात्र 10वीं कक्षा का छात्र था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
बताया जा रहा है कि देवेंद्र रात में सोने गया था, लेकिन सुबह नहीं उठा. जब हॉस्टल स्टाफ को इस बात का पता चला, तो वे उसे तुरंत परिगी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की. डॉक्टर ने बताया कि उसे मरे हुए कई घंटे बीत चुके हैं.
हॉस्टल के कमरे में मृत मिला 10वीं का छात्र
मृतक के परिवार के सदस्यों ने संदेह जताया है कि छात्रावास में कुछ हुआ होगा, जिससे उसकी मौत हुई. हालांकि, छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों का कहना है कि वहां किसी भी प्रकार का झगड़ा या अप्रिय घटना नहीं हुई थी.
घटना के बाद देवेंद्र के परिवार वाले परिगी सरकारी अस्पताल पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. वो इस अचानक हुई मौत को लेकर जवाब मांग रहे हैं. जिला जनजातीय विकास अधिकारी कमलाकर रेड्डी स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









