
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
ABP News
तेलंगाना से लेकर पश्चिम बंगाल तक, 9 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल बदल गए हैं. इससे पहले गुरुवार (5 मार्च) को ही पश्चिम बंगाल के गवर्नर और लद्दाख के एलजी ने इस्तीफा दिया था.
दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक, 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गवर्नर-उपराज्यपाल बदल गए हैं. इससे पहले आज गुरुवार (5 मार्च) को ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. भारत के राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है.
इन राज्यों के बदले गवर्नरहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यभार पर नियुक्त किया गया है.
लद्दाख-दिल्ली के उपराज्यपाल बदलेलद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया.
कौन हैं तरनजीत सिंह संधू?













