
तेलंगाना की मंत्री के आवास पर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, OSD को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
AajTak
पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने बुधवार रात देर से मंत्री के आवास पर छापेमारी की. पुलिस का कहना था कि मंत्री का ओएसडी सुमंथ वहां छिपा हो सकता है. मंत्री की बेटी कांडा सुश्मिता ने जबरन पुलिस के प्रवेश का विरोध किया.
तेलंगाना में बुधवार रात राजनीतिक और कानून-व्यवस्था का बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. यहां मंत्री कोंडा सुरेखा के आवास पर उनके निजी OSD सुमंथ को गिरफ्तार करने टास्क फोर्स पुलिस पहुंची. सुमंथ को सरकार ने मिसयूज ऑफ पावर और गंभीर आरोपों के कारण सेवा से हटाया गया है.
सूत्रों के मुताबिक मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. इसी के आधार पर पुलिस सुमंथ की तलाश में मंत्री के आवास पर पहुंची थी,
सूत्रों के अनुसार, सुमंथ पर आरोप हैं कि उन्होंने डेक्कन सीमेंट्स लिमिटेड के अधिकारियों को बंदूक के बल पर धमकाया और उनसे अवैध धन की मांग की. इसके अलावा, सुमंथ ने वन विभाग में ट्रांसफर और डिप्यूटेशन के फैसलों में अनुचित प्रभाव डाला और कई महत्वपूर्ण निर्णय अपने निर्देशानुसार कराए. इस कारण विभाग में वरिष्ठ IAS अधिकारियों सहित कई लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी. लगातार शिकायतों के बाद सरकार ने सुमंथ की सेवाएं समाप्त कर दीं.
पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने बुधवार रात देर से मंत्री के आवास पर छापेमारी की. पुलिस का कहना था कि सुमंथ वहां छिपा हो सकता है. इस दौरान आवास पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. मंत्री की बेटी कांडा सुश्मिता ने जबरन पुलिस के प्रवेश का विरोध किया और यह पूछताछ की कि पुलिस उनके घर पर क्यों पहुंची. सुश्मिता ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.
मंत्री की बेटी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सुश्मिता ने कहा, “मुख्यमंत्री (रेवंत रेड्डी), वेम नारेंद्र रेड्डी और पोंगुलेती श्रीनिवास रेड्डी ने मिलकर हमारे परिवार के खिलाफ साजिश रची है. अगर सच में सुमंथ के पास बंदूक थी तो रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी रोहिन रेड्डी के खिलाफ भी मामला होना चाहिए. रेवंत रेड्डी, रोहिन, सुमंथ और डेक्कन सीमेंट्स मैनेजमेंट के कॉल डेटा से सब कुछ साफ हो जाएगा.”

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








