
तेलंगानाः CM केसीआर की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री की तैयारी! 18 को खम्मम में जनसभा, अखिलेश, केजरीवाल समेत इन्हें भेजा न्योता
AajTak
भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 18 जनवरी को खम्मम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. भारत राष्ट्र समिति का कहना है कि ये रैली देश में कई समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों की एकता को प्रदर्शित करने का एक मंच होगा. माना जा रहा है कि केसीआर अब तेलंगाना से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं.
तेलंगाना से निकलकर अब देश की राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाने जा रहे भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) 18 जनवरी को खम्मम में भारत राष्ट्र समिति की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
केसीआर की इस सभा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को न्योता भेजा गया है.
भारत राष्ट्र समिति का कहना है कि ये रैली देश में कई समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों की एकता को प्रदर्शित करने का एक मंच होगा. रैली में चंद्रशेखर राव द्वारा बीआरएस पार्टी की राष्ट्रीय योजनाओं की व्याख्या करने और राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश के लिए तेलंगाना के लोगों से समर्थन मांगने की उम्मीद है. साथ ही केसीआर रैली में जनता को बीआरएस के राष्ट्रीय एजेंडे की व्यापक रूपरेखा से अवगत कराएंगे.
भारत राष्ट्र समिति का दावा है कि इस रैली में केसीआर के साथ AAP अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रैली में भाग लेंगे.
मुख्यमंत्री 18 जनवरी को ही खम्मम में एकीकरण जिला कार्यालय परिसर या समाहरणालय परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा आयोजित की जाएगी.
दरअसल, के. चंद्रशेखर राव ने घोषणा की थी कि संक्रांति के बाद अन्य राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीआरएस के संचालन के विस्तार में तेजी लाई जाएगी. लिहाजा पार्टी नेतृत्व खम्मम में इस जनसभा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम कर रहा है. तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति किए जाने के बाद पार्टी के लिए यह पहली सार्वजनिक रैली होगी. हाल ही में केसीआर ने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी के लिए हेडक्वार्टर भी खोला है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







