
तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, शादी से लौटते वक्त नागपुर में दर्दनाक हादसा
AajTak
नागपुर के RBI स्क्वायर पर तेज रफ्तार टैंकर ने दो नाबालिग भाई-बहन और उनके साथ बाइक चला रहे एक परिचित को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में 12 वर्षीय सिमरन और 11 वर्षीय रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 56 वर्षीय शेषनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने टैंकर चालक साहेंद्र बिन को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.
नागपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मासूम भाई-बहन की जान चली गई और उनके साथ बाइक पर बैठा एक परिचित गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा RBI स्क्वायर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बच्चे शादी समारोह से लौट रहे थे.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सिमरन सिंगलधुर्पे और उसके 11 वर्षीय भाई रुद्र के रूप में हुई है. दोनों अपने परिवार के परिचित शेषनाथ सिंह जगेश्वर सिंह (56) के साथ बाइक से लौट रहे थे. शेषनाथ सिंह बच्चों को कामठी में एक शादी समारोह में लेकर गए थे और रात करीब 10:35 बजे वापस आ रहे थे.
यह भी पढ़ें: चिता की परिक्रमा, भीषण लपटें और शख्स की मौत… नागपुर में अंतिम संस्कार के बीच जो हुआ वो दहला देगा
टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर
जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल RBI स्क्वायर पहुंची, उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को गंभीर सिर की चोटें आईं. राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










