
तेजस्वी सूर्या और रवि सुब्रमण्यम की हो तत्काल गिरफ्तारी, कांग्रेस ने पैसे कमाने का लगाया आरोप
AajTak
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आम लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन मौजूद नहीं है. ऐसे में हमलोग जानना चाहते हैं कि इन प्राइवेट अस्पतालों में यह वैक्सीन कैसे मिल रहा है? ऐसे समय में जब लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आतुर हैं, बीजेपी के प्रतिनिधि लोगों से पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के अंकल रवि सुब्रमण्यम के कथित लीक ऑडियो को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया है जिसमें अस्पताल का एक स्टाफ, मरीज को बता रहा है कि वैक्सीन की कीमत 900 रुपये से कम नहीं हो सकती है. अगर वो रवि सुब्रमण्यम से संपर्क करे तो वो इसे 700 रुपये में मंगवा सकते हैं. वहीं पूरे शहर में तेजस्वी सूर्या की होर्डिंग्स लगी है, जिसमें लोगों को एक खास अस्पताल में वैक्सीन लेने को कहा जा रहा है. बीजेपी के नेता इस महामारी के दौर में भी अवसर की तलाश में हैं. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आम लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन मौजूद नहीं है. ऐसे में हमलोग जानना चाहते हैं कि इन प्राइवेट अस्पतालों में यह वैक्सीन कैसे मिल रही है? ऐसे समय में जब लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आतुर हैं, बीजेपी के प्रतिनिधि लोगों से पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









