
तेजस्वी यादव ने ED-CBI की कार्रवाई पर उठाए सवाल, बोले- बीजेपी अपने 'तोते' के जरिए विपक्ष को डरा रही
AajTak
पिछले कुछ महीनों से भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. वहीं विपक्ष बीजेपी सरकार पर लगातार बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगा रहा है. उसका कहना है कि महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है.
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), सीबीआई और आयकर जैसे अपने तोते के माध्यम से विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है.
राजद नेता ने कहा कि सरकार आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है. बीजेपी को हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने और समाज को सांप्रदायिक बनाने में अधिक दिलचस्पी है. वह चाहती है कि भाई -भाई के खिलाफ लड़ें." तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष डरने वाला नहीं है. हम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे.
'सरकार के खिलाफ 7 अगस्त को मार्च निकालेंगे'
तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी ने बिहार में 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, वादे का क्या हुआ? बिहार के युवा शिक्षा हासिल करने के बाद भी बेरोजगार हैं. प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. हमने विरोध मार्च निकालने का फैसला किया है. 7 अगस्त को सरकार के खिलाफ महागठबंधन प्रतिरोध मार्च निकालेगा.
'लोकतंत्र को खत्म करना है नड्डा का मकसद'
राजद नेता ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी निशाना साधा. वह बोले- बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वे क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देंगे लेकिन उनका मुख्य मकसद क्षेत्रीय दलों को खत्म करना नहीं बल्कि लोकतंत्र को खत्म करना है. नड्डा ने बिहार में यह टिप्पणी की जो कि लोकतंत्र की जननी है. बिहार इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करने वाला.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








