
तेजस्वी यादव का ऐलान- बिहार चुनाव जीतते ही महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपये
AajTak
बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तेजस्वी यादव ने महिला वोटर्स को लुभाने के लिए 'माई बहन मान योजना' की घोषणा की है. तेजस्वी ने कहा कि उनके सत्ता में आने पर इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह पहली बार नहीं है जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वोटर्स के लिए कोई घोषणा की है.
चुनावों में महिला वोटर्स को लुभाने के लिए नई-नई योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है. इस क्रम में बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तेजस्वी यादव ने महिला वोटर्स को लुभाने के लिए 'माई बहन मान योजना' की घोषणा की है. तेजस्वी ने कहा कि उनके सत्ता में आने पर इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह पहली बार नहीं है जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वोटर्स के लिए कोई घोषणा की है. इससे पहले उन्होंने बिहार में उपभोक्ताओं को '200 यूनिट मुफ्त बिजली' देने का वादा किया.
दरभंगा में महिलाओं के लिए योजना का ऐलान करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर राज्य में हमारी सरकार बनती है, तो हम 'माई बहन मान योजना' शुरू करेंगे. माई बहन मान योजना के तहत, हम आर्थिक रूप से कमजोर माताओं और बहनों के खातों में सीधे 2500 रुपये देंगे. सरकार बनते ही हम एक महीने के अंदर इस योजना को शुरू कर देंगे."

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











