
तेजस्वी के राइट हैंड संजय यादव पर अब पार्टी नेता ने लगाए गंभीर आरोप, क्या आरजेडी मुश्किल में है?
AajTak
लालू परिवार के बाद संजय यादव आरजेडी नेताओं के निशाने पर हैं. आरजेडी नेता मदन शाह ने संजय यादव पर टिकट बेचने जैसा गंभीर आरोप लगाया है. टिकट न मिलने पर मदन शाह पटना में राबड़ी देवी के आवास पर कुर्ते फाड़कर जमीन पर लोट लोट कर रोने लगे - और संजय यादव को कठघरे में खड़ा कर दिया.
संजय यादव अब तक लालू परिवार के निशाने पर हुआ करते थे, लेकिन अब पार्टी नेता के निशाने पर भी आ गए हैं. और, खास बात है कि आरजेडी नेता मदन शाह ने संजय यादव पर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के एवज में भारी रकम लेने जैसा संगीन इल्जाम लगाया है.
वाकया पटना के 10, सर्कुलर रोड आवास का है. ये बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास है. मदन शाह टिकट लेने पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया था. कुछ देर बाद एक कार अंदर जा रही थी, और मदन शाह उसके पीछे दौड़ पड़े. सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और वहां से हटाकर दूसरी तरफ ले गए.
एंट्री का कोई रास्ता न देख, मदन शाह जोर जोर से रोने और चिल्लाने लगे. अपना कुर्ता भी फाड़ लिया, और जमीन पर लोट लोट कर रोने लगे. रोते-चिल्लाते हुई हुए ही मदन शाह कह रहे थे, 'मेरे साथ धोखा हुआ है… टिकट बिक गया.'
और, फिर मदन शाह ने आरजेडी के राज्य सभा सांसद संजय यादव पर टिकट बेच डालने का भी आरोप लगा डाला. संजय यादव को आरजेडी में तेजस्वी यादव का आंख-कान समझा जाता है. वो उनके सबसे बड़े सलाहकार तो हैं ही, सोशल मीडिया या आईटी सेल जो भी कहें, निगरानी वही करते हैं.
संजय यादव काफी दिनों से लालू परिवार के सदस्यों के निशाने पर देखे गए हैं, किसी आरजेडी नेता ने सरेआम उनको इस तरीके से पहली बार टार्गेट किया है.
संजय यादव फिर निशाने पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











