
तेजस्वी के खिलाफ हमेशा ही हमलावर रहे प्रशांत किशोर आखिर लालू पर सीधे हमले से बच क्यों रहे हैं?
AajTak
लालू यादव आंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर घिरने लगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे में सवाल उठाया है, जबकि प्रशांत किशोर केवल राहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं - क्या प्रशांत किशोर को बिहार की जातीय राजनीति में फंस जाने का डर सता रहा है?
बिहार में आंबेडकर के अपमान का मुद्दा अब गंभीर रूप लेता जा रहा है. अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आरजेडी का नाम लेते हुए इस मुद्दे को आगे बढ़ा दिया है. साथ में, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भी लपेट लिया है. कांग्रेस अभी चुप है. तब भी, जबकि प्रशांत किशोर ने इस मामले में राहुल गांधी को चैलेंज कर रखा है.
ध्यान देने वाली बात ये है कि प्रशांत किशोर ने आंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर लालू यादव का जिक्र भर किया है, प्रधानमंत्री मोदी की तरह माफी न मांगने पर सवाल नहीं उठाया है. बल्कि, वो तो राहुल गांधी को ललकार रहे हैं, अगर हिम्मत है तो बयान जारी करें. पिछले साल राहुल गांधी ने आंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी. कांग्रेस ने संसद में उनके भाषण का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया था, और काफी बवाल मचा था.
बवाल इतना मच गया था कि बीजेपी को बचाव की मुद्रा में आना पड़ा था. बाद में अमित शाह को आगे आकर सफाई देनी पड़ी थी. प्रशांत किशोर असल में उसी को बहाना बनाकर राहुल गांधी को चैलेंज कर रहे हैं. प्रशांत किशोर जानते हैं कि कांग्रेस महागठबंधन में रह कर ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही है, और अगर राहुल गांधी इस मामले में कोई भी कदम बढ़ाते हैं तो कांग्रेस के लिए नई मुश्किल खड़ी हो सकती है.
सबसे बड़ा सवाल है कि प्रशांत किशोर खुद लालू यादव से सवाल क्यों नहीं पूछ रहे हैं? आखिर उनकी जन सुराज पार्टी भी तो बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है - क्या प्रशांत किशोर को किसी बात का डर है, कहीं दांव उल्टा न पड़ जाये?
बुरी तरह घिर चुके हैं लालू यादव
बिहार दौरे पर सिवान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहब के अपमान पर माफी मांगों... लेकिन, ये लोग माफी नहीं मांगेंगे... क्योंकि इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़ों और अतिपिछड़े के लिए कोई सम्मान नहीं है... राजद और कांग्रेस वाले बाबा साहब की तस्वीर को अपने पैरों में रखते है... लेकिन, मोदी बाबा साहब को अपने दिल में रखता है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







