
तेजस्वी के आरोप पर मंत्री का जवाब, कहा-भाई दोषी मिला तो वह सजा का हकदार, इसमें मेरी क्या गलती
Zee News
Bihar Samachar: अपने बयान में मंत्री ने कहा कि 'हमलोग दूध बेचते हैं, और मेरी सारी संपत्ति दूध बेचने से ही बनी है ना कि जहर बेचने से. विपक्ष चाहे तो बड़े से बड़े एजेंसी से जांच करा लें.'
Patna: बिहार में कथित रूप से मंत्री रामसूरत राय के स्कूल से बरामद शराब को लेकर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तेजस्वी के आरोपों पर मंत्री रामसूरत राय ने जवाब दिया है. रामसूरत राय ने कहा, 'विभाग में जिस तरह से काम हो रहा है उससे विपक्ष घबराया हुआ है. मेरे मंत्री बनने के बाद भूमाफियाओं में खलबली है. कुछ नेता भी परेशान हैं जो जमीन हड़पने में लगे रहते हैं.' मंत्री ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरापों को गलत बताते हुए अपने बयान में कहा कि 'मेरे ऊपर लगे आरोप सरासर गलत और झूठें है. जमीन मेरे भाई के नाम पर है मेरी इसमे कोई संलिप्तता नही है. 2006 में मेरे पिताजी ने घर का बंटवारा कर दिया था, मेरे पास कोर्ट की कॉपी , मौखिक और रजिस्टर्ड बंटवारा भी है.' रामसूरत राय का कहना है कि 'मेरे चार भाइयों का संयुक्त परिवार है. बंटवारे के बाद मेरे भाई ने जमीन खरीदी और मैंने अलग घर बना लिया.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








