
'तेजस्वी की तारीफ, पापा नीतीश के लिए वोट...' निशांत की 'गुगली' से बिहार की सियासत में बड़ी हलचल
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताया है. उन्होंने कहा कि वो अगर मेरी तारीफ करते हैं तो ये उनका स्नेह है. वो हमारे छोटे भाई हैं. साथ ही उन्होंने बिहार की जनता से एनडीए को वोट देने की अपील की है.
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने अपने पिता के स्वास्थ्य पर बोलते हुए तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तेजस्वी का अपना छोटा भाई बताया है.
निशांत ने मीडिया से बातचीत के दौरान राजनीति में अपनी एंट्री के सवाल को टालते हुए बिहार की जनता से एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाने की अपील की. और एनडीए के अच्छा बहुमत से फिर से लाएं, पिता जी (नीतीश कुमार) सीएम रहें. बिहार में विकास का काम जारी रहेगा.
'मेरे छोटे भाई हैं...'
जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव आपकी बहुत तारीफ करते हैं तो उन्होंने कहा, 'हां... ठीक है, हमारे छोटे भाई हैं, ऐसे कहते हैं तो अच्छी बात है.'
वहीं, जब उसने ये पूछा गया के तेजस्वी खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानते हैं. इस पर बोलते हुए निशांत ने कहा, ये तो जनता देखेगी. जनता के दरबार में चलते हैं. जनता तय करेगी कि कौन सीएम बनेगा.
'मेरे पिता पूरी तरह से ठीक हैं'

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











